भारतीय फिल्‍मकार को अमेरिकी अधिकारियों ने बताया जिहादी - Indian filmmaker arrested in US

classic Classic list List threaded Threaded
1 message Options
Reply | Threaded
Open this post in threaded view
|  
Report Content as Inappropriate
star

भारतीय फिल्‍मकार को अमेरिकी अधिकारियों ने बताया जिहादी - Indian filmmaker arrested in US

Lovely
Administrator
ह्यूस्‍टन. डॉक्‍यूमेंट्री फिल्‍में बनाने वाले भारतीय फिल्‍मकार विजय कुमार अमेरिका में मुसीबत में फंस गए हैं। मुंबई के निवासी कुमार पर ‘जिहादी लिंक’ रखने के आरोप लगे हैं। उन पर अप्रवासन कानून के तहत मुकदमा चलाने की भी तैयारी है। कुमार के मामले पर शुक्रवार को सुनवाई होनी है।

अधिकारियों का कहना है कि 40 साल के कुमार के सामान में इस्‍लामिक साहित्‍य मिला है। हैरिस काउंटी जेल में पांच दिनों तक रखने के बाद कुमार को हालांकि पांच हजार डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया है लेकिन उन्‍हें शुक्रवार तक शहर नहीं छोड़ने की हिदायत दी गई है। कुमार फिलहाल अप्रवासन विभाग के अधिकारियों की हिरासत में हैं। ह्यूस्‍टन पुलिस ने इससे पहले कुमार की जमानत राशि 50000 डॉलर से घटा कर 5000 डॉलर कर दी थी। लेकिन जमानत मिलने के बाद भी भारतीय फिल्‍म्‍कार की मुश्किलें कम नहीं हुईं।

कुमार के वकील का कहना है कि हिंदू कांग्रेस ऑफ अमेरिका में कुमार को आतंकवाद पर लेक्‍चर देना था। इसीलिए वह पढ़ने के लिए अपने साथ इस्‍लामी साहित्‍य ले जा रहे थे, लेकिन ह्यूस्‍टन एयरपोर्ट पर पहुंचते ही शुक्रवार को अधिकारियों ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

Read more »
Free Advertising Forum

Earn an Extra $1000 to $1200 per month doing Part Time Data Entry Jobs! Work from home data entry jobs to post simple data submissions on Internet. Make $1 per entry. Easy form filling, data entry and ad posting jobs. No selling, No phone calls, No Marketing. No Investment. Bi-weekly payments. Full Training Provided. Pls visit :
http://jobs-business-opportunities.blogspot.com
Loading...